Wednesday, 25 January 2012

"मात्र-भू तुझको प्रणाम"


देवभूमि ,पुण्यभूमि ,पित्र - भू तुझको प्रणाम.
स्वर्ग से बढ़कर है तू, हे  मात्र -भू तुझको प्रणाम .
 तेरे यश की रश्मियाँ हीं,सूर्य-चंदा की किरन,
 तेरी ही भू पर है अनुपम,संस्कृतियों का मिलन.
 ताज भी है और कवच भी, हिमगिरि तेरा ललाम.
 स्वर्ग से बढ़कर है तू,हे मात्र-भू तुझको प्रणाम. 
ज्ञान का आलोक तूने ही प्रथम जग में बिखेरा,
इन्द्रधनुषी चित्र है तू  ,ईश है तेरा चितेरा.
चरण तेरे सिन्धु धोता ,पवन गाती तेरा नाम.
स्वर्ग से बढ़कर है तू , हे मात्र भू तुझको प्रणाम.
 तेरे उपवन में खिले हैं ,विविध रंगों के सुमन,
हिन्दू- मुस्लिम,सिख-ईसाई, सब तुझे करते नमन.
 तू ही अल्ला, तू ही ईसा,तू ही नानक ,तू ही राम.
 स्वर्ग से बढ़कर है तू  ,हे मात्र-भू तुझको प्रणाम.
देवभूमि, पुण्यभूमि,पित्र-भू तुझको प्रणाम.
स्वर्ग से बढ़कर है तू,हे मात्र-भू तुझको प्रणाम.
                        --------------
नोट-सभी देशवासियों को गणतंत्र-दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं.
     

Thursday, 19 January 2012


दबंग

हम हैं  दबंग ,
हम हैं नर-भुजंग.
हम में है दम,
हम नहीं किसी से कम.
हम हैं रसूखदार,
हम से ही चलती है सरकार
सड़क से संसद तक,
हमारा है बोलबाला.
हमें पसंद है 'गेम',
'हाई लेवल'घोटाला.
शासन-प्रशासन,
हमारे सम्मुख हैं असहाय.
किसकी हिम्मत है,
जो हमसे टकराए.
आपको चाहिए यदि कोई ,
'लाइसेंस' या 'परमीशन'.
एम. बी. ए.,मेडिकल,
या इंजीनियरिंग में 'एडमीशन'.
हम से करें 'कान्टेक्ट'.
हमारे पास हर समस्या का ,
'सोल्यूशन'है' परफेक्ट'.
हम मौत के भी हैं सौदागर,
यमराज हैं अपने भाई- बिरादर.
जिस किसी को करना हो ठंडा,
हमारे पास है हर पावर का डंडा.
हम पैसे के लिए,
कुछ भी कर सकते हैं.
हम आदमी से नहीं ,
पैसे से प्यार करते हैं.
---------------------