Tuesday, 25 November 2014

स्वच्छ्ता  अभियान
----------------------
'स्वच्छ्ता अभियान 'एक संकल्प है.
भारत के उत्थान का एक विकल्प है.

हर गली -कूँचा बुहारें साथ हम ,
देश की तस्वीर संवारें साथ हम
काँधे से कांधा मिला आगे बढ़ें ,
देश का करना अब कायाकल्प है।
'स्वच्छ्ता  अभियान ' एक संकल्प है।
भारत के उत्थान का एक विकल्प है. ,



स्वच्छ्ता ,हर क्षेत्र में है जरूरी ,
विकास की बातें ,बिना इसके अधूरी।
वृत्त की शुचिता ,अगर हम  ला  सके ,
सफल होंगे,वित्त चाहे अल्प है.      ,
'स्वच्छ्ता अभियान 'एक संकल्प है.
भारत के उत्थान का एक विकल्प है.
----------------------------------------देवेन्द्र पाल भटनागर
                                                  3 /248 ,वसुन्धरा ,गाजियाबाद

------------------------------------------------------------------------
भाई प्रमोद जी ,नमस्कार। रचना प्रेषित है ,जब उचित समझें प्रकाशित कर दीजियेगा। 

Wednesday, 24 September 2014

नामुमकिन क़ुछ भी नहीं 
--------------------------
नामुमकिन कुछ भी नहीं ,
हौसला बनाये रखिये। 
मंज़िल करीब आयेगी ,
कदम बढ़ाये रखिये। 

अँधेरा निराशा का ,
कुछ न बिगाड़ पायेगा। 
दीप आशा का ,
हरदम जलाये रखिये। 

यमराज से भी तुम,
ले सकते हो टक्कर। 
आदर्श 'सावित्री 'का ,
मन में बनाये रखिये। 

कुछ भी नहीं है ऐसा ,
जो हासिल न कर सको.
कोशिशों के परिंदों को ,
हमेशा उड़ाये रखिये 
---------------------------
सभी को नवरात्र की मंगल कामनायें। माँ सभी का मंगल करें। 
अच्छे  दिन 
--------------
अच्छे दिन आयेंगे अवश्य ,
विश्वास बनाये रखिये। 
सब्र का फल मीठा होता है ,
आस बनाये रखिये। 

जनता भाग्य विधाता है ,
दबाब बनाये रखिये। 
सरकार न मुकरे वादों से ,
नज़र गड़ाये रखिये। 

धर्म सभी अच्छे हैं,
सौहार्द बनाये रखिये। 
भारत करे विकास चतुर्मुखी ,
प्रयास बनाये रखिये। 

--------------------------------देवेन्द्र  भटनागर ,
                                        3 /248 ,वसुन्धरा ,गाजियाबाद। 
 ----------------------------------------------------------------

भाई प्रमोद जी ,
            नमस्कार। 
        नवरात्र की शुभकामनाएं। एक नवीन  रचना प्रेषित है ,उचित समझें तो प्रकाशित कर दीजियेगा। 



Monday, 1 September 2014

तुकबन्दी
-----------
फ़लक से जो सितारे तोड़े ,
उसे' शायर' कहते हैं।
पीठ में जो खंजर घोंपे ,
उसे' कायर' कहते हैं।

सच को झूठ ,झूठ को सच करे जो ,
उसे 'लायर ' कहते हैं।
घर के घर उजाड़ दे जो,
उसे' फायर 'कहते हैं,

बोझ उठाकर भी जो 'टायर 'न हो ,
उसे 'टायर' कहते हैं.
टाईमपास करने को जो भटके ,
उसे 'रिटायर' कहते हैं।

जो हिले न डुले ,न हँसे -रोये ,
उसे 'एक्सपायर' कहते हैं।
मासूमों का खून पिए जो ,
उसे 'वेम्पायर'कहते है
---------------------------देवेन्द्र भटनागर   ,
                                     3 /248 ,वसुन्धरा ,गाजियाबाद।


---------------------------------------------------
भाई प्रमोदजी ,नमस्कार ,  रचना प्रेषित है,जब उचित समझें प्रकाशित कर दीजियेगा।
,


                                             

Wednesday, 18 June 2014

आओ ,जीवन को सार्थक बनायें
--------------------------------
आओ जीवन को सार्थक बनायें ,
रोते  हुओं को कुछ हम हँसाये।
करें उनकी सेवा सदा तन-मन-धन से ,
निराशा में आशा का दीपक जलायें।
आओ ----------------------------
आओ निरक्षर को साक्षर बनायें ,
गिरते हुओं को ऊपर उठायें।
आओ ,सहारा बेसहारों  का बनें हम,
शत्रुओं को अपना मित्र बनायें।
आओ ----------------------------
न बोलें कभी कटुवाणी किसी से ,
कभी न किसी का दिल हम दुःखायें।
करें न कोई काम शर्मिन्दगी का,
किसी के न सम्मुख ,हम नज़रें झुकायें।
आओ -----------------------------
अपने लिए तो जीते सभी हैं ,
परमार्थ में अपना जीवन बितायें।
हम हैं भाग्यशाली, मिली मानव योनि ,
हम मानव जैसा कुछ कर दिखायें।
आओ जीवन को सार्थक बनायें ,
रोते हुओं को कुछ हम हँसाये।
------------------------------------
                   देवेन्द्र पाल भटनागर
                 3 /248 ,वसुन्धरा ,गाज़ियाबाद।
-------------------------------------------------

भाई प्रमोद जी ,
     नमस्कार।
एक नई रचना प्रेषित है ,जब उचित समझें प्रकाशित कर दीजियेगा। धन्यवाद। 

Monday, 2 June 2014

कम शब्दों में गहरी बात

कम शब्दों में गहरी बात
--------------------------
कम शब्दों में गहरी बात ,
नहीं है स्थिर दुःख की रात।
समय-चक्र चलता रहता है ,
निश्चित है सुख का प्रभात।

कम शब्दों में गहरी बात ,
मानव प्रभु की श्रेष्ठ सौगात।
भेद-भाव हमने जन्मे हैं ,
मानवता की कोई न जात।

कम शब्दों में गहरी बात ,
तरु की सुन्दरता ,फल-पुष्प -पात।
परोपकार यदि कर न सके तो ,
व्यर्थ है मानव का यह गात।

कम शब्दों में गहरी बात ,
रोग का कारण कफ़ -पित्त -वात।
इनका शमन समय पर यदि नहीं ,
पहुँचाते असह्य आघात। 

कम शब्दों में गहरी बात ,
झगड़े की जड़ शह और मात।
शान्ति -सहिष्णुता लुप्तप्राय अब ,
इसीलिए आतंक -उत्पात।
-----------------------------------
 

Monday, 5 May 2014

माँ तुझे प्रणाम

माँ  तुझे प्रणाम
----------------
माँ नाम  है देवी का ,भगवान का।
माँ नाम है गीता का ,क़ुरान का।
माँ नाम है संस्कारों के संस्थान का।
माँ नाम है नारी -शक्ति का ,सम्मान का।

माँ नाम है दया का ,विनम्रता क़ा .
माँ नाम है क्षमा का ,सज्जनता का।
माँ नाम है धैर्य का ,सहिष्णुता का।
माँ नाम है करुणा का ,सहृदयता का .

माँ नाम है ममता के अक्षय भन्डार का।
माँ नाम है खुशियों के सँसार का।
माँ नाम है कुल की नौका की पतवार का।
माँ नाम है मानवता को प्रभु के उपहार का।

माँ !तू अजर -अमर ,आधार जग कल्याण का।
माँ !तुझे प्रणाम 'देवेन्द्र 'का ,सब सन्तान का।
----------------------------------------------
नोट -हैप्पी मदर्स डे।

Wednesday, 30 April 2014

 कम  शब्दों में गहरी बात
---------------------------

कम शब्दों में गहरी बात ,
नहीं है स्थिर दुःख की रात।
समय-चक्र चलता रहता है ,
निश्चित है सुख का प्रभात।

     कम शब्दों में गहरी बात ,
     मानव प्रभु की श्रेष्ठ सौगात।
     भेद-भाव हमने जन्मे हैं,
     मानवता   की कोई न जात।
कम शब्दों में गहरी बात ,
तरु की सुन्दरता ,फल-पुष्प -पात।
परोपकार यदि कर न सके तो,
व्यर्थ है मानव का यह गात।
       कम शब्दों में गहरी बात ,
       रोग का कारण कफ़ -पित्त -वात।
       इनका शमन समय पर यदि नहीं,
       पहुँचाते असह्य आघात।
कम शब्दों में गहरी बात ,
झगड़े की जड़ शह और मात।
शान्ति -सहिष्णुता लुप्तप्राय अब ,
इसीलिए आतंक -उत्पात।
------------------------------------
    

Wednesday, 9 April 2014

मैने  वोट डाला ,तुमने डाला क्या ?यदि नहीं तो तुरन्त जाओ। जय हिन्द।

Monday, 7 April 2014

सभी को श्री रामनवमी की  हार्दिक शुभकामनाएं ,.श्री राम जी  सब का भला  करें। जय राम जी की।

Sunday, 30 March 2014

सभी को नवसंवत्सर २०७१ एवं नवरात्र की हार्दिक शुभकामनाएं। 

Thursday, 20 March 2014

लोकतंत्र इतिहास लिख रहा।

लोकतंत्र  इतिहास लिख रहा।
युवा वर्ग का दौर दिख रहा।
       राजनीति ले रही करवटें ,
      सबके माथे पर हैं सिलवटें।
     सभी दलों के होश उड़ रहे,
     एक-दूजे पर दोष मढ़ रहे।
     परिवर्तन की  आँधी के आगे ,
     महाबली भी नहीं टिक रहा। 
लोकतंत्र ---------------------.

     जनता की अब आँख खुल गयी ,
     नेताओं की पोल खुल गयी।
     झूठे वादे नहीं चलेंगे ,
     वोट नोट से नहीं बनेंगे।
     जनता के दरबार  में आकर ,
     हर नेता अब नाक घिस रहा।
लोकतंत्र -----------------------.  
   
      'रामराज' गाँधी का सपना,
     आओ करें साकार कल्पना।
     भारत की  गरिमा लौटायें ,
     'वन्दे मातरम 'हम सब गायें।
     लोकतंत्र के महाललाट पर ,
     मतदाता फिर भाग्य लिख रहा।
लोकतंत्र इतिहास लिख रहा।
युवा वर्ग का दौर दिख रहा।

-------------------------------------

सम्पादक महोदय ,
 ' जाग  उठा जनतंत्र 'शीर्षक हेतु रचना प्रकाशन के विचार के लिए प्रेषित है।
उत्तर की  प्रतीक्षा में -
          देवेन्द्र पाल भटनागर ,
         सैक्टर -3 ,मकान  संख्या -248 /2 floor ,
          वसुन्धरा ,गाजियाबाद। (उ.प्र.)
          पिन -201012

Friday, 14 March 2014

मेरी होली,मेरा गीत

चल होली खेलें यार,
चल ख्वाब रंगें इस बार। 

चल ऐसा रंग लगायें ,
आदमी इंसान बनायें।

चल बाँटें सच्चा प्यार ,
चल छोड़ें सब तकरार। 
-------------------------------
         
              देवेन्द्र पाल भटनागर 
               3 /248 ,2floor ,वसुन्धरा 
               गाजियाबाद ,(उ, प्र )
              मो ,- 09411227321 




 

Tuesday, 11 March 2014

एक लघु कविता -
                          डर के आगे जीत है
                          -------------------
                          डर  के आगे जीत है ,
                         हर ठोकर एक सीख है.
                         बढ़ो ,  डरो न ,आलस छोड़ो,
                         लक्ष्य तुम्हारे करीब है।
                         कर्म करो,फल कितना मिलेगा ,
                         अपना-अपना नसीब है।
                    -------------------------------------
                        

Thursday, 6 March 2014

मज़ा नहीं आता

                     मज़ा नहीं आता
                   ------------------
होली में हुड़दंग न हो,
मज़ा नहीं आता।
मन में भरी उमंग न हो,
मज़ा नहीं आता।
तन पर लगा रंग न हो,
मज़ा नहीं आता।
पकौड़ियों में थोड़ी भंग न हो,
मज़ा नहीं आता।
चुलबुली साली संग न हो,
मज़ा नहीं आता।
बिछुड़ों से अगर मिलन न हो ,
मज़ा नहीं आता।
गिले -शिकवे दूर न हों,
मज़ा नहीं आता।
---------------------------

नोट -सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं।









Sunday, 16 February 2014

                        ग़ज़ल  
                       --------                    
रिश्तों में अपनापन खोने लगा है।         
हर आदमी स्वार्थी होने लगा है ।।

इंसान अब हैवान सा होने लगा है।
मौसम भी शैतान सा होने लगा है।।

खेत को डर  बाड़ से होने लगा है।
बेटी को शक बाप पे होने लगा है।।

भाईयों में मेल कम होने लगा है।
बंटवारे का खेल अब होने लगा है।।

भाईयों को बहन का ग़म होने लगा है।
राखियों का असर कम होने लगा है।।

बड़ों का सम्मान कम होने लगा है।
दिलों में स्थान कम होने लगा है।।

दुर्दशा से' देवेन्द्र 'दुःखी होने लगा है।
शब्दों में भावों को पिरोने लगा है।। 
---------------------------------------
                                                 देवेन्द्र पाल भटनागर
                                                 3 /248 ,वसुन्धरा ,गाज़ियाबाद। 
---------------------------------------
भाई प्रमोद जी ,
       नमस्कार।
प्रकाशन हेतु रचना प्रेषित है। अपनी सुविधा के अनुसार प्रकाशित कर दीजियेगा। धन्यवाद।
          

Thursday, 2 January 2014

देश को संवारने का वक़्त आ गया


देश को संवारने का वक़्त आ गया 
--------------------------------------------
देश को संवारने का वक़्त आ गया। 
गन्दगी बुहारने का वक़्त आ गया।।

राजनीति ने लिया है ,एक नया मोड़। 
परम्परागत पार्टियों का मिल गया है तोड़।। 
सभी दलों को सोचने का वक़्त आ गया। 
देश को संवारने का वक़्त आ गया।। 

भ्रष्ट तंत्र  ने किया परतंत्र फिर हमें। 
खूब गहरी हो गयीं अधर्म की जड़ें।। 
अधर्म के विनाश का अब वक़्त आ गया। 
देश को संवारने का वक़्त आ गया।। 

आम आदमी को, कर दिया था दरकिनार। 
रोज हो रहा था,शोषण का वो शिकार।। 
स्वराज कि परिकल्पना का,वक़्त आ गया। 
देश को संवारने का वक़्त आ गया।। 

दुर्बल की आह में है बल ,यह मान  लें सभी। 
है कालाधन दुःखदायी ,फलता नहीं कभी।। 
गलतियाँ सुधारने  का वक़्त आ गया। 
देश को संवारने का वक़्त आ गया।। 
--------------------------------------------------------