Monday, 5 May 2014

माँ तुझे प्रणाम

माँ  तुझे प्रणाम
----------------
माँ नाम  है देवी का ,भगवान का।
माँ नाम है गीता का ,क़ुरान का।
माँ नाम है संस्कारों के संस्थान का।
माँ नाम है नारी -शक्ति का ,सम्मान का।

माँ नाम है दया का ,विनम्रता क़ा .
माँ नाम है क्षमा का ,सज्जनता का।
माँ नाम है धैर्य का ,सहिष्णुता का।
माँ नाम है करुणा का ,सहृदयता का .

माँ नाम है ममता के अक्षय भन्डार का।
माँ नाम है खुशियों के सँसार का।
माँ नाम है कुल की नौका की पतवार का।
माँ नाम है मानवता को प्रभु के उपहार का।

माँ !तू अजर -अमर ,आधार जग कल्याण का।
माँ !तुझे प्रणाम 'देवेन्द्र 'का ,सब सन्तान का।
----------------------------------------------
नोट -हैप्पी मदर्स डे।

No comments:

Post a Comment