Friday, 27 July 2012

विजयी भव


करतल ध्वनि से हम करते है ,
भारतीय दल का उत्साह वर्धन,
ओलिम्पिक के महा कुम्भ में ,
लक्ष्य पदक हो, न  मनोरंजन.
सभी प्रतिभागी श्रेष्ठ दें  अपना,
सच हो पदक प्राप्ति का सपना .
स्पर्धा है कठिन, न असंभव,
'विजयी भव' का हो महागुन्जन .
हम सब की शुभकामनाएँ तुम्हें हैं .
'लन्दन' में हो प्रतिदिन अभिनन्दन .
-----------------------------------

Monday, 23 July 2012

" टेंशन "


बत्ती गुल,
टेंशन फुल.
उस पर सड़ी गर्मी,
और बारिश का न होना.
मुश्किल हो गया ,
कम्बख्त जीना.
तन पसीना- पसीना,
मन झीना-झीना.
दूजे कुदरत का अंधेर,
कहीं बिल्कुल सूखा,
कहीं बरखा है ढेर.
यह विषमता ही है,
हर समस्या की जननी.
फासलों की खाई ,
है हम सब को भरनी.
विषमता मिटेगी जब,
तब आयेगा समाजवाद.
कहेंगे ख़ुशी से सब,
हम हैं पूर्ण आज़ाद.

Tuesday, 3 July 2012

                      

                        "देशगान"

आओ हम सब देशप्रेम के गीत अनूठे गायें.
देवों की प्रिय मातृभूमि हम तुझको शीश नवायें.
          धरती से अम्बर तक जैसे एक प्रभु की रचना,
           वैसे ही पूरब-पश्चिम,उत्तर-दक्षिण एक है भारत अपना.
उंच-नीच का भेद मिटाकर, सबको गले लगायें.
आओ हम सब देशप्रेम के गीत अनूठे गायें.
           कर्म की शिक्षा देती अपनी ज्ञानदायिनी गीता.
           धर्म की राह चला जो मानव युद्ध उसी ने जीता.
हम अधर्म का दानव अपनी भू से दूर भगायें.
आओ हम सब देशप्रेम के गीत अनूठे गायें.
            कलुष  मिटाया करती अपनी पावन सलिला गंगा. 
            आज़ादी का ज्ञान करता अपना प्रिय तिरंगा.
झुकने न देंगे यह झण्डा प्राण भले ही जायें.
आओ हम सब देशप्रेम के गीत अनूठे गायें.
                      ------------