Thursday, 22 August 2013

मुझे बहुत बुरा लगता है (भाग -2 )

मुझे बहुत बुरा लगता है (भाग -2 )
------------------------
जब कोई वायदा करके
अपने वायदे से मुकरता है,
मुझे बहुत बुरा लगता है।

जब कोई देश को खोखला करके
अपनी तिजोरी भरता है,
मुझे बहुत बुरा लगता है।

जब कोई चोरी करके
सीना जोरी करता है ,
मुझे बहुत बुरा लगता है।

जब कोई दागी सफ़ेद पोश
धर्म और नीति की बात करता है ,
मुझे बहुत बुरा लगता है।

जब कोई वोट की खातिर
गन्दी राजनीति करता है,
मुझे बहुत बुरा लगता है।

जब कोई कृषि प्रधान देश में
भूख से मरता है,
मुझे बहुत बुरा लगता है।

जब कोई पढ़ा -लिखा
नौकरी के लिए भटकता है ,
मुझे बहुत बुरा लगता है।

जब कोई गरीब-लाचार
मंहगाई की मार  से मरता है ,
मुझे बहुत बुरा लगता है।

जब कोई धर्म निरपेक्ष देश में
साम्प्रदायिक झगड़ा करता है ,
मुझे बहुत बुरा लगता है।

जब कोई जिस थाली में खाता  है
उसी में छेद करता है ,
मुझे बहुत बुरा लगता है।

जब कोई देश की शान में
गुस्ताखी करता है ,
मुझे बहुत बुरा लगता है। 

Sunday, 18 August 2013

मुझे बहुत बुरा लगता है (भाग -1 )

मुझे बहुत बुरा लगता है (भाग -1 )
-----------------------
जब कोई सावन
कुछ खास जगह बरसता है ,
मुझे बहुत बुरा लगता है।

जब कोई उपवन
किसी फूल के लिए तरसता है ,
मुझे बहुत बुरा लगता है।

जब कोई भाई
राखी  के लिए तड़पता है ,
मुझे बहुत बुरा लगता है।

जब कोई बेटी (बेटे की चाहत में )
गर्भ में मारी जाती है ,
मुझे बहुत बुरा लगता है।

जब कोई बेटी (गरीबी के कारण )
बिन ब्याही रह जाती है ,
मुझे बहुत बुरा लगता है।

जब कोई दुल्हन (दहेज़ की खातिर )
जिन्दा जलायी जाती है ,
मुझे बहुत बुरा लगता है।

जब कोई अबला
हवस का शिकार हो जाती है ,
मुझे बहुत बुरा लगता है।

जब कोई मर्द (मर्दानगी दिखाने  को )
नारी का शोषण करता है ,
मुझे बहुत बुरा लगता है।

जब कोई समाज
जननी काअपमान करता है ,
मुझे बहुत बुरा लगता है।

----------------------------

Wednesday, 14 August 2013

                       जय  हिन्द 
                        -----------
सभी को स्वतंत्रता  दिवस की शुभ कामनाएं -
            बुलबुलें जिसके पेड़ों पे गुनगुनाती हैं ,
             प्यार के मीठे नगमें सुनती     हैं। 
             बहते हैं अविरल जिसके गंगो -जमन ,
             चन्दन की पवन के भारत ,तुझे सौ बार नमन। 

Tuesday, 6 August 2013

मेरी छतरी के नीचे आजा

        मेरी छतरी के नीचे आजा 
        -------------------------
मेरी छतरी के नीचे आजा ,इस बरसात में। 
करेंगे मस्ती दोनों मिलकर साथ में। . 
       छप -छप करेंगे पानी भरी सड़कों पर ,
       सावन के हम गीत गायेंगे साथ में। 
       मेरी छतरी ------------------
अमुआ की डारी पर झूला झूलेंगे ,
कृष्ण और राधा जैसे दोनों साथ में। 
मेरी छतरी -----------------------. 
        तन-मन भीगे नहीं तो सावन बेमतलब ,
        प्यार की नयी दुनिया बसायेंगे ,साथ में। 
मेरी छतरी के नीचे आजा ,इस बरसात में ,
करेंगे मस्ती दोनों मिलकर साथ में। 
          -----------------------

Friday, 2 August 2013

                                                             हैप्पी फ्रेंडशिप  डे
                                                            ------------------
04  अगस्त यानि मित्रता -दिवस। इस दिवस को मनाने वालों में यूथ वर्ग की अधिकता है। वे इस दिन एक -दूसरे को शुभकामनाएं और उपहार आदि देकर अपनी मित्रता प्रकट करते हैं। विभिन्न आयोजन किये जाते हैं। मकसद है मित्रता को बढ़ावा देना। एक मित्र ही तो है जसे हम अपने दिल की सब बात बता सकते हैं,अपने दिल का राज़ बता सकते हैं अपना सुख-दुःख  शेयर  कर सकते हैं, अपने परिवार के सदस्यों से भी ज्यादा हम अपने मित्र  पर भरोसा  करते हैं। लेकिन आज  भरोसेमन्द  मित्र  मिलना सरल  नहीं  है. क्योंकि आज की दुनिया मतलबी हो गयी है ,स्वार्थी हो गयी है। सब येन-केन  प्रकारेण अपना उल्लू सीधा करने में लगे रहते  हैं। लेकिन हमें सावधानी पूर्वक  मित्र का चयन करना चाहिए। सोच-समझकर ही फ्रेंडशिप बैंड बांधनी  चाहिए और बन्धवानी  चाहिए। हमारे  ग्रंथों में सच्चे मित्र के लक्षणों  को व्यक्त करते हुए कई श्लोक  और सूक्तियाँ  हैं। आइये ,संस्कृत  के एक श्लोक  के माध्यम से सच्चे मित्र  के लक्षणों  की  जानकारी प्राप्त  करते हैं -
      पापान्निवारयति  योजयते  हिताए,
       गुह्यम  निगूहति गुणान  प्रकटी करोति।
      आपद् गतं  न जहाति  ददाति काले ,
     सन्मित्र लक्षणं मिदं  प्रवदन्ति  संताः।
इसका आशय है कि जो पापों  से बचाता है ,हित के कार्यों में लगाता है छिपाने योग्य बातों (अवगुणों या रहस्यों )को छिपाता  है,गुणों को प्रकट करता है ,आपत्ति के समय साथ नहीं छोड़ता ,आवश्यकता पड़ने पर सहायता करता है ,सन्तों  ने ,ये सब लक्षण सच्चे मित्र के बताये हैं।
     किसी को अपना मित्र बनाते समय हमें इन लक्षणों पर उसे परख लेना चाहिए अन्यथा हम धोखा खा जायेंगे और बाद में पछताना पड़ेगा। सच्चा मित्र वही है जो दीपक बनकर हमारा मार्ग प्रशस्त करे और हमें समयानुकूल सलाह और प्रेरणा देकर उन्नति पथ पर ले जाये। हैप्पी  फ्रेंडशिप  डे।
                       A Friend In Need Is A Friend Indeed.