Tuesday, 13 October 2015

सभी को नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं। माँ सभी का मंगल करें। जय माता की। 

Tuesday, 24 March 2015

श्री रामनवमी की हार्दिक शुभ कामनाओं सहित -
               जय श्री राम
           -------------------
अ से अनार,आ से आम।
मिलकर बोलो जय श्री राम।

छोटी इ से इमली बड़ी  ई से ईख।
रामायण सिखाती ,अच्छी-अच्छी सीख।
अ से अनार -------

छोटे उ से उल्लू बड़े ऊ से ऊँट।
राम नाम का भरलो घूंट।
अ से अनार --------

ए से एड़ी ऐ से ऐनक।
हनुमान श्री राम के सेवक।
अ से अनार --------

ओ से ओखली ,औ से औरत।
राम नाम सबसे बड़ी दौलत।
अ से अनार ---------

अं से अंगूर ,अ; खाली
राम नाम हर ताले की ताली।
अ से अनार -------

भक्तों बजाओ ,जोर से ताली।
भर जाएगी झोली खाली।
अ से अनार ---------
-----------------------------------



Saturday, 21 March 2015

सभी को नव संवत्सर २०७२ एवं नवरात्र की हार्दिक शुभकामनाएं। 

Tuesday, 17 March 2015

हैप्पी मदर्स डे -
------------------
               माँ तू अनोखी है
           ----------------------------
माँ !तू अनोखी है ,अलबेली है।
तू संरक्षक है,सहेली है।
तेरी उंगली पकड़ कर
किया था मैँने बचपन पार।
तूने ही मुझे समझाया था ,
नारी जीवन का सार।
तूने जीवन के खतरों से भी
मुझको किया था आगाह।
पर तेरा साथ था मुझे ,
मैं सदा रही बेपरवाह।
माँ!तू एक होकर भी ,
अनेक रूप वाली है।
तू ममता का सागर है ,
तेरी महिमा निराली है।
एक तू ही तो है
जो रखती है सबका ध्यान।
पूरे करती है हम सबके अरमान।
सुबह से शाम तक ,
बस काम ही काम।
तेरी ज़िन्दगी है माँ ,
तेरे परिवार के नाम।
माँ !तू सचमुच एक पहेली है।
माँ !तू अनोखी है ,अलबेली है।
--------------------------------------
                         देवेन्द्र भटनागर
                   3 /248 ,वसुन्धरा ,गाजियाबाद।  

Wednesday, 18 February 2015

परिचय
---------
परिचय के मोहताज बनो मत ,
श्रेष्ठ और गुणवान बनो.
परिचय खुद ही हो जायेगा ,
तुम अच्छे इंसान बनो।

मात -पिता की सेवा करके ,
तुम अच्छी सन्तान बनो.
नाम करो तुम घर का रोशन ,
अपने कुल की शान बनो।

विद्या -विनय सम्पन्न बनो तुम ,
उपकारी-विद्वान बनो।
सभी तुम्हें निज आदर्श माने ,
ऐसी तुम पहचान बनो।

सभी जगह स्वागत हो तुम्हारा ,
अद्भुत तुम मेहमान बनो।
श्रान्ति -क्लान्ति मिट जाये सबकी ,
सुरभित तुम उद्यान बनो।

सज्जन और सुशील बनो तुम ,
यशस्वी और महान बनो।
पर सेवा हो धर्म तुम्हारा ,
किन्तु नहीं भगवान बनो।
-----------------------------
                                 देवेन्द्र  भटनागर
                         248 ,वसुन्धरा  सेक्टर 3 ,गाजियाबाद।