Thursday, 22 August 2013

मुझे बहुत बुरा लगता है (भाग -2 )

मुझे बहुत बुरा लगता है (भाग -2 )
------------------------
जब कोई वायदा करके
अपने वायदे से मुकरता है,
मुझे बहुत बुरा लगता है।

जब कोई देश को खोखला करके
अपनी तिजोरी भरता है,
मुझे बहुत बुरा लगता है।

जब कोई चोरी करके
सीना जोरी करता है ,
मुझे बहुत बुरा लगता है।

जब कोई दागी सफ़ेद पोश
धर्म और नीति की बात करता है ,
मुझे बहुत बुरा लगता है।

जब कोई वोट की खातिर
गन्दी राजनीति करता है,
मुझे बहुत बुरा लगता है।

जब कोई कृषि प्रधान देश में
भूख से मरता है,
मुझे बहुत बुरा लगता है।

जब कोई पढ़ा -लिखा
नौकरी के लिए भटकता है ,
मुझे बहुत बुरा लगता है।

जब कोई गरीब-लाचार
मंहगाई की मार  से मरता है ,
मुझे बहुत बुरा लगता है।

जब कोई धर्म निरपेक्ष देश में
साम्प्रदायिक झगड़ा करता है ,
मुझे बहुत बुरा लगता है।

जब कोई जिस थाली में खाता  है
उसी में छेद करता है ,
मुझे बहुत बुरा लगता है।

जब कोई देश की शान में
गुस्ताखी करता है ,
मुझे बहुत बुरा लगता है। 

Sunday, 18 August 2013

मुझे बहुत बुरा लगता है (भाग -1 )

मुझे बहुत बुरा लगता है (भाग -1 )
-----------------------
जब कोई सावन
कुछ खास जगह बरसता है ,
मुझे बहुत बुरा लगता है।

जब कोई उपवन
किसी फूल के लिए तरसता है ,
मुझे बहुत बुरा लगता है।

जब कोई भाई
राखी  के लिए तड़पता है ,
मुझे बहुत बुरा लगता है।

जब कोई बेटी (बेटे की चाहत में )
गर्भ में मारी जाती है ,
मुझे बहुत बुरा लगता है।

जब कोई बेटी (गरीबी के कारण )
बिन ब्याही रह जाती है ,
मुझे बहुत बुरा लगता है।

जब कोई दुल्हन (दहेज़ की खातिर )
जिन्दा जलायी जाती है ,
मुझे बहुत बुरा लगता है।

जब कोई अबला
हवस का शिकार हो जाती है ,
मुझे बहुत बुरा लगता है।

जब कोई मर्द (मर्दानगी दिखाने  को )
नारी का शोषण करता है ,
मुझे बहुत बुरा लगता है।

जब कोई समाज
जननी काअपमान करता है ,
मुझे बहुत बुरा लगता है।

----------------------------

Wednesday, 14 August 2013

                       जय  हिन्द 
                        -----------
सभी को स्वतंत्रता  दिवस की शुभ कामनाएं -
            बुलबुलें जिसके पेड़ों पे गुनगुनाती हैं ,
             प्यार के मीठे नगमें सुनती     हैं। 
             बहते हैं अविरल जिसके गंगो -जमन ,
             चन्दन की पवन के भारत ,तुझे सौ बार नमन। 

Tuesday, 6 August 2013

मेरी छतरी के नीचे आजा

        मेरी छतरी के नीचे आजा 
        -------------------------
मेरी छतरी के नीचे आजा ,इस बरसात में। 
करेंगे मस्ती दोनों मिलकर साथ में। . 
       छप -छप करेंगे पानी भरी सड़कों पर ,
       सावन के हम गीत गायेंगे साथ में। 
       मेरी छतरी ------------------
अमुआ की डारी पर झूला झूलेंगे ,
कृष्ण और राधा जैसे दोनों साथ में। 
मेरी छतरी -----------------------. 
        तन-मन भीगे नहीं तो सावन बेमतलब ,
        प्यार की नयी दुनिया बसायेंगे ,साथ में। 
मेरी छतरी के नीचे आजा ,इस बरसात में ,
करेंगे मस्ती दोनों मिलकर साथ में। 
          -----------------------

Friday, 2 August 2013

                                                             हैप्पी फ्रेंडशिप  डे
                                                            ------------------
04  अगस्त यानि मित्रता -दिवस। इस दिवस को मनाने वालों में यूथ वर्ग की अधिकता है। वे इस दिन एक -दूसरे को शुभकामनाएं और उपहार आदि देकर अपनी मित्रता प्रकट करते हैं। विभिन्न आयोजन किये जाते हैं। मकसद है मित्रता को बढ़ावा देना। एक मित्र ही तो है जसे हम अपने दिल की सब बात बता सकते हैं,अपने दिल का राज़ बता सकते हैं अपना सुख-दुःख  शेयर  कर सकते हैं, अपने परिवार के सदस्यों से भी ज्यादा हम अपने मित्र  पर भरोसा  करते हैं। लेकिन आज  भरोसेमन्द  मित्र  मिलना सरल  नहीं  है. क्योंकि आज की दुनिया मतलबी हो गयी है ,स्वार्थी हो गयी है। सब येन-केन  प्रकारेण अपना उल्लू सीधा करने में लगे रहते  हैं। लेकिन हमें सावधानी पूर्वक  मित्र का चयन करना चाहिए। सोच-समझकर ही फ्रेंडशिप बैंड बांधनी  चाहिए और बन्धवानी  चाहिए। हमारे  ग्रंथों में सच्चे मित्र के लक्षणों  को व्यक्त करते हुए कई श्लोक  और सूक्तियाँ  हैं। आइये ,संस्कृत  के एक श्लोक  के माध्यम से सच्चे मित्र  के लक्षणों  की  जानकारी प्राप्त  करते हैं -
      पापान्निवारयति  योजयते  हिताए,
       गुह्यम  निगूहति गुणान  प्रकटी करोति।
      आपद् गतं  न जहाति  ददाति काले ,
     सन्मित्र लक्षणं मिदं  प्रवदन्ति  संताः।
इसका आशय है कि जो पापों  से बचाता है ,हित के कार्यों में लगाता है छिपाने योग्य बातों (अवगुणों या रहस्यों )को छिपाता  है,गुणों को प्रकट करता है ,आपत्ति के समय साथ नहीं छोड़ता ,आवश्यकता पड़ने पर सहायता करता है ,सन्तों  ने ,ये सब लक्षण सच्चे मित्र के बताये हैं।
     किसी को अपना मित्र बनाते समय हमें इन लक्षणों पर उसे परख लेना चाहिए अन्यथा हम धोखा खा जायेंगे और बाद में पछताना पड़ेगा। सच्चा मित्र वही है जो दीपक बनकर हमारा मार्ग प्रशस्त करे और हमें समयानुकूल सलाह और प्रेरणा देकर उन्नति पथ पर ले जाये। हैप्पी  फ्रेंडशिप  डे।
                       A Friend In Need Is A Friend Indeed.
           

Sunday, 28 July 2013

             सुहाना सावन
             ------------------
चिड़िया चहकती हुई अच्छी लगती है,
कोयल कुहुकती हुई अच्छी लगती है. 
साजन हों जब साथ सुहाने सावन में,
रिमझिम-रिमझिम बरखा अच्छी लगती है. 

पूनम की हर रात अच्छी लगती है,
प्यार भरी हर बात अच्छी लगती है. 
बेटी-बहू पायल छन्काएं जब घर में,
मेंहदी वाली तीजो अच्छी लगती है. 

बच्चों की किलकारी अच्छी लगती है,
महकभरी फुलवारी अच्छी लगती है. 
सतरंगी परिधान पहन कर,वसुन्धरा,
सावन में कुछ ज्यादा,अच्छी लगती है. 

Monday, 22 July 2013


                                                          रहिमन पानी राखिए 
                                                         ----------------------------
पानी बचाने के लिए टाइम्स ऑफ इण्डिया की 1 7 5 वीं साल गिरह पर टाइम्स फाउंडेशन की अगुवाई में नेशनल वाटर फेडरेशन का गठन और एन बी टी द्वारा शुरू किया गया ,कैम्पेन 'जल है तो कल है',वास्तव में एक प्रशंसनीय प्रयास है .एन बी टी समय-समय पर सामाजिक समस्याओं के समाधान के लिए कैम्पेन चलाकर लोगों को जागरूक करता रहता है .इसके लिए उसकी जितनी सराहना की जाये कम है .इसमें कोई शक नहीं कि वह एक जिम्मेदार समाचार-पत्र की    भूमिका निभा रहा है. 
        सामाजिक समस्याओं का समाधान किसी एक के द्वारा सम्भव नहीं है किन्तु किसी एक को तो आगे बढ़ना ही पड़ता है .वाटर चैम्पियन श्री अशोक भसीन ,श्री दीवान सिंह आदि के द्वारा पानी को बचाने के लिए जो महान कार्य किया जा रहा है ,उससे हम सब को एक सबक लेना चाहिए शासन-प्रशासन और जनता को उनका सहयोग करना चाहिए तथा उनका सम्मान भी करना चाहिए .जगह-जगह सर्वे करके वाटर बॉडीज को ढूँढना उनकी सफाई आदि करवाना जिससे जमीन के पानी का लेवल सदा ऊपर रहे,यह केवल कुछ लोगों की ज़िम्मेदारी नहीं है .इसके लिए हमें भी बिना किसी राजनीति के आगे आना चाहिए और पानी बचाने  वाले लोगों और संस्थाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करना चाहिए। बरसाती पानी को स्टोर करने का प्रबंध करना चाहिए .
       हम सभी जानते हैं कि जल है तो जीवन है .कल यदि जल नहीं रहा तो हम सब प्राणियों का अस्तित्व भी देर-सवेर समाप्त हो जायेगा .
       कविवर रहीम ने अपने इस दोहे में विभिन्न अर्थ वाले पानी को संभालकर रखने के लिए पहले ही सचेत कर दिया था -
        रहिमन पानी राखिए ,बिन पानी सब सून .
        पानी गए न ऊबरे ,मोती,मानुस ,चून .
    आइये,हम सब मिलकर अपने-अपने स्तर पर आने वाले कल के लिये जल के संरक्षण का संकल्प लें .एन बी टी का कथन सत्य है -जल है तो कल है ,जल नहीं तो कल नहीं .

Tuesday, 16 July 2013

                                                      अदभुत  स्वप्न
                                                      ---------------
कल रात मैंने एक अदभुत स्वप्न देखा कि मैं एक गारमेन्ट  फैक्ट्री का मालिक हूँ और मेरी फैक्ट्री खादी के सफ़ेद कुर्ते पाजामे बनाने में एक्सपर्ट है .सभी दलों के नेता मुझे फोन पर सफ़ेद कुर्ते पाजामे बनाने के आर्डर दे रहे थे .वे कह रहे थे कि ऐसी सफ़ेद खादी के कपड़े बनाना जिसमें कोई दाग़ न हो तथा अन्य दलों से ज्यादा सफ़ेद  व चमकदार हों .मैंने पूछा कि क्या चुनाव आने वाले हैं .नेताओं ने बताया कि हाँ ,कभी भी हो सकते हैं .इसलिए हमने तैयारी शुरू कर दी है. मैंने पूछा कि अब नेतागण धोती के आर्डर क्यों नहीं देते .एक नेता ने जबाब दिया कि आजकल भागना बहुत पड़ता है जिसमें धोती खुलने का डर लगा रहता है. पब्लिक ज्यादा चतुर हो गयी है .ले- दे कर पटाना पड़ता है .
           मैंने सपने में देखा कि मेरी गारमेंट फैक्ट्री दिन -दूनी रात -चौगुनी कमाई कर रही है .वर्कर भी खूब मेहनत कर रहे हैं .मैंने उन्हें ओवर टाइम और बोनस देने का वायदा किया .
           फिर अचानक मैंने सपने में टीवी पर समाचार सुना कि सुप्रीम कोर्ट ने सफ़ेद कपडे पहन कर चुनाव लड़ने वालों पर बैन लगा दिया है .कोर्ट का कहना था कि आजकल के नेता इतने दागदार हो गए हैं कि वे सफ़ेद कुर्ते पजामे पहन कर अपने दाग छिपाना चाहते हैं .चुनाव के समय ये बगुला भगत से अपने को उज्जवल चरित्र का दिखा कर पब्लिक को धोखा देकर चुनाव जीतना चाहते हैं .चुनाव जीतकर वे चुनाव में हुए खर्च को पूरा करने के लिए घोटालों के चक्कर में पड़ जाते हैं .पब्लिक को इन धोखेबाजों से बचाने  के लिए सरकार कुछ नहीं करती .इसलिए हमें ही यह बैन लगाना पड़ा है .
           अचानक फोन की घंटियाँ बजने लगीं .नेता अपने आर्डर कैंसिल करने लगे .मेरा दिवाला निकलने लगा .मैं अर्श से फर्श पर आ गिरा , चीखने  -चिल्लाने लगा .तभी मेरी आँख खुल गई .मैं पसीने से तर -बतर हो चुका था .मेरी पत्नी डांट रही थी कि क्यों चीख रहे हो ,मेरी नींद ख़राब कर दी .मैंने उठकर ठण्डा पानी पिया .मैं अदभुत स्वप्न के बारे में सोचने लगा कि कहीं यह भविष्य की    राजनीति के लिए कोई संकेत तो नहीं .

Monday, 8 July 2013


                                                      एक सराहनीय कदम


एन. बी. टी. द्वारा शुरु किया गया केंपेन 'हेल्प अ स्टार' एक सह्रदयता पूर्ण सकारात्मक एवं सराहनीय कदम है. सक्षम लोगो को आगे बढ़कर इन आर्थिक रूप से पिछडे किन्तु होनहार विद्यार्थियों को आगे बढाने तथा इनके सपने साकार करने में पूरा सहयोग करना चाहिये. साथ ही मेरा निवेदन है की यह ध्यान रखा जाये कि इनके स्‍वाभिमान को कोई ठेस न पहुँचे . वैसे ' टाइम्स आफ इंडिया ग्रुप' अकेला ही इतना सक्षम है कि इनके सपने साकार कर सकता है. एक बार पुन: एन. बी. टी. के साथ - साथ इन होनहार विद्यार्थियोंको भी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें.

Wednesday, 26 June 2013

बेरहम  बादल 
-----------------
बादलों बरसो ,
बरसना स्वभाव है तुम्हारा .
मगर बेरहम बनके बरसे ,
दिल तोड़ दिया हमारा .
तुम लोगों को 
गर्मी से देते थे राहत .
वे करते थे तुम्हारा ,
करतल ध्वनि से स्वागत .
किन्तु इस बार तुमने ,
नहीं दी कोई राहत .
मचा दी प्रलयंकारी आफत .
तुमने इन्सानों को ही नहीं ,
भगवान  को भी नहीं बख्शा .
शायद तुम्हें हो गया है,
अपनी ताकत पर मद सा .
हम समझते हैं तुम्हारी नाराजी .
विकास के नाम पर 
प्रकृति का विनाश .
देवस्थानों में 
पिकनिक सेन्टर सा अहसास .
धर्म के नाम पर 
लूट- खसोट .
माथे पर तिलक 
दिल में खोट .
किन्तु हे मेघदूत !
परहित तुम्हारा धर्म है .
और यह विनाशलीला ,
अधर्म नहीं महा अधर्म है. 
हम करते हैं प्रार्थना ,क्षमाप्रार्थना 
कि तुम्हारा क्रोध 
शान्त हो जाये .
प्रकृति से खिलवाड़ का ,
लोगों को भी 
बोध हो जाये .
---------------


Wednesday, 29 May 2013

              अहंकार 
             -----------
'मैं हूँ अध्यक्ष श्रीनिवासन ,
कौन कर सकता है मेरा निष्कासन .
मुझे मत सिखाओ कोई अनुशासन ,
मैं नहीं छोडूंगा सोने का सिंहासन .

अनुशासन हमारे घर पानी भरता है ,
चाँदी के  जूते से हर कोई डरता है .
कलियुग में सब फिक्सिंग से चलता है ,
जिसके पास लाठी उसी का रौब चलता है .'

'परन्तु महोदय ,चार दिन की चाँदनी ,
फिर अँधेरी रात होती है .
अहंकारी व्यक्ति की ,
रावण सी मौत होती है .'
-------------------------------------- 

Tuesday, 21 May 2013

मालूम नहीं
------------
कुत्ता कब, किसको, काटे ,
मालूम नहीं .
नेता कब झूठी पत्तल चाटे ,
मालूम नहीं .
घोटाले कब रिकार्ड तोड़ें ,
मालूम नहीं .
बाग़ी कब भांडा फोड़ें ,
मालूम नहीं .
पुलिस कब अन्दर कर दे ,
मालूम नहीं .
भीड़ कब बबन्डर कर दे ,
मालूम नहीं .
ज़िन्दगी कब नया मोड़ ले,
मालूम नहीं .
सांस कब साथ छोड़ दे ,
मालूम नहीं .
सब तरफ अराजकता ही
अराजकता है 'देवेन्द्र ',
कब,क्या घट जाये ,
मालूम नहीं .
---------------

Saturday, 11 May 2013


  ekaWaa rq>s iz.kke 

ekWa uke gS nsoh dk] Hkxoku dk l
ekWa uke gS xhrk dk] dqjku dk lI
ekWa uke gS laLdkjksa ds laLFkku dk l
ekWa uke gS ukjh dh ’kfDr dk] lEeku dk lI

ekWa uke gS n;k dk] fouezrk dk I
ekWa uke gS {kek dk] lTturk dk lI
ekWa uke gS /kS;Z dk] सहिष्णुता dk l
ekWa uke gS d:.kk dk] lgzn;rk dk lI

ekWaa uke gS eerk ds v{k; HkaMkj dk l
ekWa uke gS [kqf’k;ksa ds lalkj dk lI
ekWa uke gS dqy dh ukSdk dh irokj dk l
ekWa uke gS ekuork dks izHkq ds migkj dk lI

ekWa rw vtj”vej] vk/kkj tx”dY;k.k dk I
ekWa rq>s iz.kke ‘nsosUnz’ dk] lc larku dk lI
--------------------------------------------------------

                
               
----------------------------------------------------

Monday, 8 April 2013

मुझे हँसने नहीं देते

मुझे हँसने नहीं  देते 
----------------------------
दिन-प्रतिदिन के 
हृदय -विदारक समाचार ,
लूट,हत्या ,बलात्कार ,
मासूमों पर बढ़ते अत्याचार ,
मुझे हँसने नहीं देते. 
बढ़ती मंहगाई 
और गरीबों का चीत्कार .
कहीं अतिवृष्टि ,
कहीं सूखे की मार ,
मुझे हँसने नहीं देते .
बढ़ती बेरोजगारी ,
सर्वव्यापी भ्रष्टाचार ,
नित बढ़ते घोटाले ,
असहाय सी सरकार ,
मुझे हँसने नहीं देते. 
बूढ़े माँ -बाप का ,
सन्तति द्वारा बहिष्कार ,
पैसों की खातिर ,
सम्बंधों का संहार ,
मुझे हँसने नहीं देते. 
'कुछ लोगों को नहीं ,
सबको हँसने का है अधिकार '.
पर स्वार्थी होते मानव 
और संकुचित उनके विचार ,
मुझे हँसने नहीं देते .

Monday, 25 March 2013

मज़ेदार होली 
-----------------------
होली में हुडदंमग न हो ,
मज़ा नहीं आता .
मन में भरी उमंग न हो,
मज़ा नहीं आता .
तन पर लगा रंग न हो ,
मज़ा नहीं आता . 
पकोड़ियों में थोड़ी भंग न हो,
मज़ा नहीं आता .
चुलबुली साली संग न हो ,
मज़ा नहीं आता .
गिले-शिकवे दूर न हों ,
मज़ा नहीं आता .
चेहरों पर अगर नूर न हो ,
मज़ा नहीं आता .
रूठों को मानाने को,
दिल से दिल मिलाने को,
होली का पर्व है आता ,
बड़ा मज़ा है आता .

Tuesday, 19 March 2013

ग़लतफ़हमी
------------
हम अक्सर ग़लतफ़हमी का
शिकार हो जाते हैं .
इसीलिए कई बार
मात खाते हैं .
ग़लतफ़हमी से अपने
पराये बन जाते हैं,
घर के घर उजड़ जाते हैं .
फैशन के इस दौर में ,
यह समस्या है भारी .
पता ही नहीं चलता,
कौन पुरुष है,कौन नारी ?
ग़लतफ़हमी में हम,
नर से नारायण बन जाते हैं,
नर में नारायण का
दर्शन नहीं कर पाते हैं .
यह ग़लतफ़हमी
हमें कहीं का नहीं छोड़ती ,
हम त्रिशंकु से
अधर में लटक जाते हैं .
महत्त्वाकांक्षी होना
बुरा नहीं होता .
पर खुद को खुदा कहने से,
कोई खुदा नहीं होता .
"अहं"को मारना पड़ता है ,
"स्व" को संवारना पड़ता है .
तभी ग़लतफ़हमी
मिट सकती है ,
दुनिया चरणों में ,
झुक सकती है .
--------------------

Friday, 25 January 2013

             जय हिन्द 

बुलबुलें जिसके पेड़ों पे गुनगुनाती हैं ,
प्यार के मीठे नगमें सुनाती  हैं।
बहते हैं अविरल जिसके गंगो- जमन ,
चन्दन की पवन के भारत तुझे सौ बार नमन ।.

          ------------------------


नोट-सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई .जय हिन्द।