रहिमन पानी राखिए
----------------------------
----------------------------
पानी बचाने के लिए टाइम्स ऑफ इण्डिया की 1 7 5 वीं साल गिरह पर टाइम्स फाउंडेशन की अगुवाई में नेशनल वाटर फेडरेशन का गठन और एन बी टी द्वारा शुरू किया गया ,कैम्पेन 'जल है तो कल है',वास्तव में एक प्रशंसनीय प्रयास है .एन बी टी समय-समय पर सामाजिक समस्याओं के समाधान के लिए कैम्पेन चलाकर लोगों को जागरूक करता रहता है .इसके लिए उसकी जितनी सराहना की जाये कम है .इसमें कोई शक नहीं कि वह एक जिम्मेदार समाचार-पत्र की भूमिका निभा रहा है.
सामाजिक समस्याओं का समाधान किसी एक के द्वारा सम्भव नहीं है किन्तु किसी एक को तो आगे बढ़ना ही पड़ता है .वाटर चैम्पियन श्री अशोक भसीन ,श्री दीवान सिंह आदि के द्वारा पानी को बचाने के लिए जो महान कार्य किया जा रहा है ,उससे हम सब को एक सबक लेना चाहिए शासन-प्रशासन और जनता को उनका सहयोग करना चाहिए तथा उनका सम्मान भी करना चाहिए .जगह-जगह सर्वे करके वाटर बॉडीज को ढूँढना उनकी सफाई आदि करवाना जिससे जमीन के पानी का लेवल सदा ऊपर रहे,यह केवल कुछ लोगों की ज़िम्मेदारी नहीं है .इसके लिए हमें भी बिना किसी राजनीति के आगे आना चाहिए और पानी बचाने वाले लोगों और संस्थाओं के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करना चाहिए। बरसाती पानी को स्टोर करने का प्रबंध करना चाहिए .
हम सभी जानते हैं कि जल है तो जीवन है .कल यदि जल नहीं रहा तो हम सब प्राणियों का अस्तित्व भी देर-सवेर समाप्त हो जायेगा .
कविवर रहीम ने अपने इस दोहे में विभिन्न अर्थ वाले पानी को संभालकर रखने के लिए पहले ही सचेत कर दिया था -
रहिमन पानी राखिए ,बिन पानी सब सून .
पानी गए न ऊबरे ,मोती,मानुस ,चून .
आइये,हम सब मिलकर अपने-अपने स्तर पर आने वाले कल के लिये जल के संरक्षण का संकल्प लें .एन बी टी का कथन सत्य है -जल है तो कल है ,जल नहीं तो कल नहीं .
No comments:
Post a Comment