Wednesday, 30 April 2014

 कम  शब्दों में गहरी बात
---------------------------

कम शब्दों में गहरी बात ,
नहीं है स्थिर दुःख की रात।
समय-चक्र चलता रहता है ,
निश्चित है सुख का प्रभात।

     कम शब्दों में गहरी बात ,
     मानव प्रभु की श्रेष्ठ सौगात।
     भेद-भाव हमने जन्मे हैं,
     मानवता   की कोई न जात।
कम शब्दों में गहरी बात ,
तरु की सुन्दरता ,फल-पुष्प -पात।
परोपकार यदि कर न सके तो,
व्यर्थ है मानव का यह गात।
       कम शब्दों में गहरी बात ,
       रोग का कारण कफ़ -पित्त -वात।
       इनका शमन समय पर यदि नहीं,
       पहुँचाते असह्य आघात।
कम शब्दों में गहरी बात ,
झगड़े की जड़ शह और मात।
शान्ति -सहिष्णुता लुप्तप्राय अब ,
इसीलिए आतंक -उत्पात।
------------------------------------
    

Wednesday, 9 April 2014

मैने  वोट डाला ,तुमने डाला क्या ?यदि नहीं तो तुरन्त जाओ। जय हिन्द।

Monday, 7 April 2014

सभी को श्री रामनवमी की  हार्दिक शुभकामनाएं ,.श्री राम जी  सब का भला  करें। जय राम जी की।