Wednesday, 28 September 2016

bhajan

  श्री रामनवमी के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनाओ सहित - भजन




मन का मयूरा मस्ताना हो गया ,
मैं तो राम नाम का दीवाना हो गया।

जिसने ये अनमोल माला जपी।
उसकी सोयी किस्मत जगी।
चरणों में प्रभु के ठिकाना हो गया ,
मैं तो ---------------------------

राम राम राम राम बोलो भक्तोँ ,
बिगड़ा नसीबा  बना लो भक्तों।
पुण्य कमाने का बहाना हो गया,
मैं तो -------------------------

खुद को शबरी बना  लो भक्तों ,
राम जी का दर्शन पा लो भक्तों।
भक्ति का अद्भुत फसाना  हो गया ,
मैं तो राम नाम का दीवाना हो गया।
--------------------------------------
देवेंद्र पाल भटनागर ,
वसुन्धरा, ग़ाज़ियाबाद
 

Thursday, 22 September 2016

ग़ज़ल
------
समय बहुमूल्य है ,न बर्बाद करें।
करें शुभ काम कुछ ऐसा ,कि लोग याद करें।
बढ़ती जा रही है घृणा के खण्डहरों की गिनती ,
आओ ,उन्हें हम प्यार से आबाद करें।
जो लिए घूमते हैं दोमुहें चेहरे ,
उनसे कभी कोई न फरियाद करें।
घर के मसलों को निबटायें ,अपने घर में ही,
कुछ झुकें ,कुछ झुकायें ,न विवाद करें।
------------------------------------------
                             देवेन्द्र पाल भटनागर
                        वसुन्धरा ,गाज़ियाबाद।