सभी को नवसंवत्सर २०७१ एवं नवरात्र की हार्दिक शुभकामनाएं।
Sunday, 30 March 2014
Thursday, 20 March 2014
लोकतंत्र इतिहास लिख रहा।
लोकतंत्र इतिहास लिख रहा।
युवा वर्ग का दौर दिख रहा।
राजनीति ले रही करवटें ,
सबके माथे पर हैं सिलवटें।
सभी दलों के होश उड़ रहे,
एक-दूजे पर दोष मढ़ रहे।
परिवर्तन की आँधी के आगे ,
महाबली भी नहीं टिक रहा।
लोकतंत्र ---------------------.
जनता की अब आँख खुल गयी ,
नेताओं की पोल खुल गयी।
झूठे वादे नहीं चलेंगे ,
वोट नोट से नहीं बनेंगे।
जनता के दरबार में आकर ,
हर नेता अब नाक घिस रहा।
लोकतंत्र -----------------------.
'रामराज' गाँधी का सपना,
आओ करें साकार कल्पना।
भारत की गरिमा लौटायें ,
'वन्दे मातरम 'हम सब गायें।
लोकतंत्र के महाललाट पर ,
मतदाता फिर भाग्य लिख रहा।
लोकतंत्र इतिहास लिख रहा।
युवा वर्ग का दौर दिख रहा।
-------------------------------------
सम्पादक महोदय ,
' जाग उठा जनतंत्र 'शीर्षक हेतु रचना प्रकाशन के विचार के लिए प्रेषित है।
उत्तर की प्रतीक्षा में -
देवेन्द्र पाल भटनागर ,
सैक्टर -3 ,मकान संख्या -248 /2 floor ,
वसुन्धरा ,गाजियाबाद। (उ.प्र.)
पिन -201012
युवा वर्ग का दौर दिख रहा।
राजनीति ले रही करवटें ,
सबके माथे पर हैं सिलवटें।
सभी दलों के होश उड़ रहे,
एक-दूजे पर दोष मढ़ रहे।
परिवर्तन की आँधी के आगे ,
महाबली भी नहीं टिक रहा।
लोकतंत्र ---------------------.
जनता की अब आँख खुल गयी ,
नेताओं की पोल खुल गयी।
झूठे वादे नहीं चलेंगे ,
वोट नोट से नहीं बनेंगे।
जनता के दरबार में आकर ,
हर नेता अब नाक घिस रहा।
लोकतंत्र -----------------------.
'रामराज' गाँधी का सपना,
आओ करें साकार कल्पना।
भारत की गरिमा लौटायें ,
'वन्दे मातरम 'हम सब गायें।
लोकतंत्र के महाललाट पर ,
मतदाता फिर भाग्य लिख रहा।
लोकतंत्र इतिहास लिख रहा।
युवा वर्ग का दौर दिख रहा।
-------------------------------------
सम्पादक महोदय ,
' जाग उठा जनतंत्र 'शीर्षक हेतु रचना प्रकाशन के विचार के लिए प्रेषित है।
उत्तर की प्रतीक्षा में -
देवेन्द्र पाल भटनागर ,
सैक्टर -3 ,मकान संख्या -248 /2 floor ,
वसुन्धरा ,गाजियाबाद। (उ.प्र.)
पिन -201012
Friday, 14 March 2014
मेरी होली,मेरा गीत
चल होली खेलें यार,
चल ख्वाब रंगें इस बार।
चल ऐसा रंग लगायें ,
आदमी इंसान बनायें।
चल बाँटें सच्चा प्यार ,
चल छोड़ें सब तकरार।
-------------------------------
देवेन्द्र पाल भटनागर
3 /248 ,2floor ,वसुन्धरा
गाजियाबाद ,(उ, प्र )
मो ,- 09411227321
चल ख्वाब रंगें इस बार।
चल ऐसा रंग लगायें ,
आदमी इंसान बनायें।
चल बाँटें सच्चा प्यार ,
चल छोड़ें सब तकरार।
-------------------------------
देवेन्द्र पाल भटनागर
3 /248 ,2floor ,वसुन्धरा
गाजियाबाद ,(उ, प्र )
मो ,- 09411227321
Tuesday, 11 March 2014
Thursday, 6 March 2014
मज़ा नहीं आता
मज़ा नहीं आता
------------------
होली में हुड़दंग न हो,
मज़ा नहीं आता।
मन में भरी उमंग न हो,
मज़ा नहीं आता।
तन पर लगा रंग न हो,
मज़ा नहीं आता।
पकौड़ियों में थोड़ी भंग न हो,
मज़ा नहीं आता।
चुलबुली साली संग न हो,
मज़ा नहीं आता।
बिछुड़ों से अगर मिलन न हो ,
मज़ा नहीं आता।
गिले -शिकवे दूर न हों,
मज़ा नहीं आता।
---------------------------
नोट -सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं।
------------------
होली में हुड़दंग न हो,
मज़ा नहीं आता।
मन में भरी उमंग न हो,
मज़ा नहीं आता।
तन पर लगा रंग न हो,
मज़ा नहीं आता।
पकौड़ियों में थोड़ी भंग न हो,
मज़ा नहीं आता।
चुलबुली साली संग न हो,
मज़ा नहीं आता।
बिछुड़ों से अगर मिलन न हो ,
मज़ा नहीं आता।
गिले -शिकवे दूर न हों,
मज़ा नहीं आता।
---------------------------
नोट -सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं।
Subscribe to:
Posts (Atom)