Monday, 2 June 2014

कम शब्दों में गहरी बात

कम शब्दों में गहरी बात
--------------------------
कम शब्दों में गहरी बात ,
नहीं है स्थिर दुःख की रात।
समय-चक्र चलता रहता है ,
निश्चित है सुख का प्रभात।

कम शब्दों में गहरी बात ,
मानव प्रभु की श्रेष्ठ सौगात।
भेद-भाव हमने जन्मे हैं ,
मानवता की कोई न जात।

कम शब्दों में गहरी बात ,
तरु की सुन्दरता ,फल-पुष्प -पात।
परोपकार यदि कर न सके तो ,
व्यर्थ है मानव का यह गात।

कम शब्दों में गहरी बात ,
रोग का कारण कफ़ -पित्त -वात।
इनका शमन समय पर यदि नहीं ,
पहुँचाते असह्य आघात। 

कम शब्दों में गहरी बात ,
झगड़े की जड़ शह और मात।
शान्ति -सहिष्णुता लुप्तप्राय अब ,
इसीलिए आतंक -उत्पात।
-----------------------------------
 

No comments:

Post a Comment