Wednesday, 24 September 2014

अच्छे  दिन 
--------------
अच्छे दिन आयेंगे अवश्य ,
विश्वास बनाये रखिये। 
सब्र का फल मीठा होता है ,
आस बनाये रखिये। 

जनता भाग्य विधाता है ,
दबाब बनाये रखिये। 
सरकार न मुकरे वादों से ,
नज़र गड़ाये रखिये। 

धर्म सभी अच्छे हैं,
सौहार्द बनाये रखिये। 
भारत करे विकास चतुर्मुखी ,
प्रयास बनाये रखिये। 

--------------------------------देवेन्द्र  भटनागर ,
                                        3 /248 ,वसुन्धरा ,गाजियाबाद। 
 ----------------------------------------------------------------

भाई प्रमोद जी ,
            नमस्कार। 
        नवरात्र की शुभकामनाएं। एक नवीन  रचना प्रेषित है ,उचित समझें तो प्रकाशित कर दीजियेगा। 



No comments:

Post a Comment