Monday, 1 September 2014

तुकबन्दी
-----------
फ़लक से जो सितारे तोड़े ,
उसे' शायर' कहते हैं।
पीठ में जो खंजर घोंपे ,
उसे' कायर' कहते हैं।

सच को झूठ ,झूठ को सच करे जो ,
उसे 'लायर ' कहते हैं।
घर के घर उजाड़ दे जो,
उसे' फायर 'कहते हैं,

बोझ उठाकर भी जो 'टायर 'न हो ,
उसे 'टायर' कहते हैं.
टाईमपास करने को जो भटके ,
उसे 'रिटायर' कहते हैं।

जो हिले न डुले ,न हँसे -रोये ,
उसे 'एक्सपायर' कहते हैं।
मासूमों का खून पिए जो ,
उसे 'वेम्पायर'कहते है
---------------------------देवेन्द्र भटनागर   ,
                                     3 /248 ,वसुन्धरा ,गाजियाबाद।


---------------------------------------------------
भाई प्रमोदजी ,नमस्कार ,  रचना प्रेषित है,जब उचित समझें प्रकाशित कर दीजियेगा।
,


                                             

No comments:

Post a Comment