Tuesday, 25 November 2014

स्वच्छ्ता  अभियान
----------------------
'स्वच्छ्ता अभियान 'एक संकल्प है.
भारत के उत्थान का एक विकल्प है.

हर गली -कूँचा बुहारें साथ हम ,
देश की तस्वीर संवारें साथ हम
काँधे से कांधा मिला आगे बढ़ें ,
देश का करना अब कायाकल्प है।
'स्वच्छ्ता  अभियान ' एक संकल्प है।
भारत के उत्थान का एक विकल्प है. ,



स्वच्छ्ता ,हर क्षेत्र में है जरूरी ,
विकास की बातें ,बिना इसके अधूरी।
वृत्त की शुचिता ,अगर हम  ला  सके ,
सफल होंगे,वित्त चाहे अल्प है.      ,
'स्वच्छ्ता अभियान 'एक संकल्प है.
भारत के उत्थान का एक विकल्प है.
----------------------------------------देवेन्द्र पाल भटनागर
                                                  3 /248 ,वसुन्धरा ,गाजियाबाद

------------------------------------------------------------------------
भाई प्रमोद जी ,नमस्कार। रचना प्रेषित है ,जब उचित समझें प्रकाशित कर दीजियेगा। 

No comments:

Post a Comment