मैं अकिंचन(1) किन्तु मुझमें,
रक्त ,अस्थि, मांस तो है.
दूसरों के वास्ते, यह जिन्दगी है,
सांस तो है.
मैं अकिंचन वित्त से,
पर वृत्त का सम्मान तो है.
मातृ - भू भारत है मेरी,
इसका मुझे अभिमान तो है.
मैं अकिंचन किन्तु मुझमे,
वेदना का भाव तो है.
शूल चुभता है किसी के,
मेरे उर में घाव तो है.
में अकिंचन बाहुबल से,
लेखनी में धार तो है,
द्वेष - घृणा जो मिटा दे,
ऐसा दिल में प्यार तो है.
(1) अकिंचन - निर्धन मनुष्य , मुफलिस , दारिद्र, दीन, Pauper.
No comments:
Post a Comment