Tuesday, 31 May 2011

गीत

ठोकरों ने मुझे लक्ष्य की भेंट दी , 
मैं जितना गिरा उतना उठता गया .
राह में आये कांटे जो बाधाओं के ,
फूल उनको समझकर मैं चलता गया . 
ठोकरों    .........................
हौंसलों ने मुझे दी नई जिन्दगी ,
पंख कमजोर थे फिर भी उड़ता गया .
हर कदम पास मंजिल के लाता गया ,
कदम बढ़ते गए ,मार्ग घटता गया .
ठोकरों    .........................
निराशा के बादल खुद छंटते गए ,
और आशा का चंदा चमकता गया .
गहरे पानी में मिलते हैं मोती सदा ,
वो पाता रहा जो उतरता गया .
ठोकरों    .........................                  
ये नियम है प्रकृति का कहते हैं सब ,
वो मारा गया जो भी डरता गया .
साथ हिम्मत के सपने जो पूरा करे ,
कर्म के साथ फल उसका बढ़ता गया .
ठोकरों    ......................... 
   
           ----------------

No comments:

Post a Comment