संकल्प
--------
मेरा व्यक्तित्व
एक अनसुलझी पहेली है।
भूलभुलैया वाली
एक हवेली है।
मैं कब कैसा हो जाऊँ
कोई नहीं समझता है।
जितना मुझे समझता जो ,
वो उतना ही उलझता है।
मैं समर्पित हूँ देश के वास्ते।
देश हित में खोजता मैं ,
नित नये ही रास्ते।
भ्रष्टता का नाश
मेरा संकल्प है।
भारत का करना
अब काया कल्प है।
परिवर्तन में कष्ट
तो होगा ज़रूर ,
पर सिर पीटेंगे ज़्यादा
जिन्हें धन का ग़ुरूर।
मैं नर में नारायण को ढूँढ रहा।
पददलितों की पग- धूलि को चूम रहा।
मुझे अधर्म का अंधकार मिटाना है ,
धर्म-ध्वजा को मन -मंदिर में फहराना है।
विनम्र निमन्त्रण देता हूँ
मैं जन -जन को।
आओ ,मेरे साथ
अगर चाहते वतन को।
-------------------------------------------
देवेन्द्र पाल भटनागर
248 ,वसुन्धरा -3 ,गाज़ियाबाद।
--------
मेरा व्यक्तित्व
एक अनसुलझी पहेली है।
भूलभुलैया वाली
एक हवेली है।
मैं कब कैसा हो जाऊँ
कोई नहीं समझता है।
जितना मुझे समझता जो ,
वो उतना ही उलझता है।
मैं समर्पित हूँ देश के वास्ते।
देश हित में खोजता मैं ,
नित नये ही रास्ते।
भ्रष्टता का नाश
मेरा संकल्प है।
भारत का करना
अब काया कल्प है।
परिवर्तन में कष्ट
तो होगा ज़रूर ,
पर सिर पीटेंगे ज़्यादा
जिन्हें धन का ग़ुरूर।
मैं नर में नारायण को ढूँढ रहा।
पददलितों की पग- धूलि को चूम रहा।
मुझे अधर्म का अंधकार मिटाना है ,
धर्म-ध्वजा को मन -मंदिर में फहराना है।
विनम्र निमन्त्रण देता हूँ
मैं जन -जन को।
आओ ,मेरे साथ
अगर चाहते वतन को।
-------------------------------------------
देवेन्द्र पाल भटनागर
248 ,वसुन्धरा -3 ,गाज़ियाबाद।
No comments:
Post a Comment