शर्म आने लगी
-----------------
इंसानियत का विहग जब तन से उड़ा ,
तब मुझे खुद पर शर्म आने लगी।
संवेदना जब दिन -दहाड़े मर गयी ,
तब मुझे खुद पर शर्म आने लगी।
खिंच गयी दीवार जब रिश्तों के घर ,
तब मुझे खुद पर शर्म आने लगी
नोंच डाला जब कली को भ्रमर ने ,
तब मुझे खुद पर शर्म आने लगी।
साधना पर वासना जब हाबी हुई ,
तब मुझे खुद पर शर्म आने लगी।
शहादत पर सियासत जब होने लगी ,
तब मुझे खुद पर शर्म आने लगी।
जब दबंगों ने करी खादी अपावन ,
तब मुझे खुद पर शर्म आने लगी।
चंद सिक्कों के लिए बने ग़द्दार जब ,
तब मुझे खुद पर शर्म आने लगी।
राष्ट्र -ऋण से जब उऋण न हो सका ,
तब मुझे खुद पर शर्म आने लगी।
--------------------------------------
देवेन्द्र पाल भटनागर ,
248 ,वसुन्धरा -3 ,गाज़ियाबाद
No comments:
Post a Comment